फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा नेताओं को दिशा देने के लिए लुधियाना में यंग लीडर्स कॉन्क्लेव शुरू

पवन कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 08:31 PM IST

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज की ओर से शनिवार को गुरु नानक देव भवन में दो दिवसीय यंग लीडर्स कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई। कॉन्क्लेव में युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश और समाज के भविष्य को बेहतर बनाने में युवा नेतृत्व की अहम भूमिका है। कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं ने युवाओं के साथ अपने विचार और अनुभव भी साझा किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें