फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में होजरी कारोबारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, दादी-पोते की मौत

लुधियाना के भारत नगर चौक के पास स्थित मोहल्ले में रहने वाले होजरी कारोबारी रजत चोपड़ा और राजन चोपड़ा के घर के नीचे बने गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। पूरे एरिया में काले धुएं से लोग दहशत में आ गए।  आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि पहली मंजिल पर रजत चोपड़ा की माता सुधा रानी (70) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का बेटा गर्व (17) सेकेंड फ्लोर पर था, उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन कोई कामयाब नहीं हो सका। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें