फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं के निजी स्कूल में एयरगन से चली गोली, पैर में लगने से छात्र घायल

जगराओं के एक नामी निजी स्कूल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में गोली चल गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सीआईए स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। घटना में एक छात्र के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल छात्र सिधवां बेट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पहले रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों द्वारा नाम-पता पूछे जाने पर उसके साथ आए लोग उसे किसी अन्य स्थान पर ले गए। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान एयरगन से चली पेलेट एक छात्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें