लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रणाली के विरोध में मंगलवार को जिला कचहरी के वकीलों ने रोष मार्च निकाला। बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला कचहरी से एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।