पंजाब के लुधियाना में लुटेरों ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता व कारोबारी और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन आप नेता की पत्नी की मौत हो गई। वहीं आप नेता व कारोबारी अनोख मित्तल की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार को परिवार के लोगों ने इस घटना के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिवार के लोग सड़क पर धरना दे रहे हैं।