फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना के गांव बीबीपुर में मनरेगा के मस्टर रोल में नाम कटने पर विवाद

खन्ना के गांव बीबीपुर में मनरेगा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गांव में मनरेगा वर्कर के तौर पर काम करने वाली कुछ महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वर्णजीत कौर, भोली, राजिंदर कौर, बलविंदर कौर और हरजिंदर कौर ने कहा कि आप सरकार ने मनरेगा को लेकर खन्ना में प्रदर्शन किया था। उन्हें जाने के लिए कहा गया था और चेतावनी दी गई थी कि अगर वे नहीं गईं तो उन्हें काम नहीं दिया जाएगा। अब जब मस्टर रोल आया तो उसमें सिर्फ प्रदर्शन में गई महिलाओं के नाम ही थे। सिर्फ उन्हें ही काम दिया गया। जो महिलाएं प्रदर्शन रैली में नहीं गईं उनके जॉब कार्ड काट दिए गए। हमें काम नहीं दिया गया, हमारे साथ सरकार ने धक्केशाही की है। जतिंदर कुमार पंच बीबीपुर ने कहा कि जो मनरेगा वर्कर आप रैली में नहीं गए, उनसे कहा गया कि अगर वे रैली में नहीं गए तो उनका नाम मास्टर रोल में शामिल नहीं किया जाएगा। अब जब मास्टर रोल निकाला गया तो सिर्फ रैली में गए लोगों के नाम शामिल किए गए। बाकी लोगों का नाम नहीं मिला। यह गलत है। गरीबों के साथ धक्का किया गया है। सबको बराबर काम मिलना चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ, सरपंच ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं किया गया है। इस बार कुछ नाम आए हैं। जिन्हें अभी काम नहीं मिला, उनके नाम अगली लिस्ट में आ जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें