जालंधर के लतीफपुरा में मंगलवार तड़के शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ लोग पंजाब मंडी बोर्ड की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। टंकी पर मौजूद लोगों में से एक महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।