फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 103 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना फिल्लौर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देश तथा डीएसपी भारत मसीह लधर की निगरानी में की गई। डीएसपी भारत मसीह लधर ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विक्की सोहता उर्फ विक्की, निवासी ऊंची घाटी, फिल्लौर, को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्वयं नशे का आदी था और अपनी लत पूरी करने के लिए हेरोइन की तस्करी करने लगा। वह विभिन्न क्षेत्रों से हेरोइन लाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी, लुधियाना में लूट का एक मामला पहले से दर्ज है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस को पूछताछ में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें