आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब सीटू की जिला कपूरथला और ब्लॉक फगवाड़ा की विशेष बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें फगवाड़ा ब्लाक की 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर शीला रानी को प्रधान सतविंदर कौर को सचिव, जसविंदर कौर को कोषाध्यक्ष, भूपिंदर कौर को उपाध्यक्ष, जसविंदर कौर को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।