जालंधर देहात पुलिस ने गुरुवार तड़के मकसूदां क्षेत्र में एक खतरनाक गैंगस्टर साजन नैय्यर के साथ मुठभेड़ में उसे घायल कर दिया। इस एनकाउंटर के दौरान साजन नैय्यर को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल बरामद की हैं। साजन नैय्यर पंजाब पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था।