फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस-शूटर मुठभेड़: लक्की पटियाल गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, सीपी का खुलासा- कनाडा से रची गई थी वरदान अस्पताल पर फायरिंग की साजिश

जालंधर के गांव शाहपुर में पुलिस और एक कथित शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लक्की पटियाल गैंग से जुड़े आरोपी योद सिंह उर्फ 'लब्बू' निवासी शाहकोट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की नाकेबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा करने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। सीपी ने खुलासा किया कि करीब 2 से 3 महीने पहले वरदान अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग की वारदात को भी इसी आरोपी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हेलमेट और अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मोगा, मोहाली समेत कई जिलों में आपराधिक मामलों में वांछित है और लक्की पटियाल गैंग के इशारे पर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वरदान अस्पताल पर फायरिंग की साजिश कनाडा में बैठे एक व्यक्ति ने रची थी, जिसका अस्पताल प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने लाखों रुपये की फिरौती की मांग कर फायरिंग के लिए शूटरों को पैसे उपलब्ध कराए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मनी ट्रेल, रकम पहुंचाने वाले लोगों और अपने अन्य साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें