फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जंग: जालंधर में नशा तस्कर की अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

पंजाब सरकार के सख्त एंटी-ड्रग अभियान “ड्रग्स के खिलाफ जंग” के तहत जालंधर में एक और निर्णायक कदम उठाया गया। जालंधर नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस के पूर्ण सहयोग से मोहल्ला मंडी रोड स्थित एक कुख्यात ड्रग तस्कर की अवैध रूप से निर्मित संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई नगर निगम और कमिश्नरेट पुलिस द्वारा की गई। जिसकी निगरानी एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ ने मौके पर रहकर की। यह अवैध निर्माण पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 के अधिकार क्षेत्र में आता था। जानकारी के अनुसार यह गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन रोहित टंडन उर्फ नितिन टंडन से जुड़ा था, जो एक बदनाम ड्रग तस्कर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत पहले से 7 मामले दर्ज हैं।जालंधर पुलिस ने दोहराया कि ड्रग्स से जुड़ी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और जिले में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें