फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का बड़ा खुलासा

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 06:45 PM IST

जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने सरकारी जमीन पर हो रहे कथित अवैध कब्जों का मामला वीडियो सबूतों के साथ सार्वजनिक किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर कुछ ही दिनों में सरकारी पार्क का उद्घाटन होना था, वहां सिर्फ एक रात में अवैध दीवारें खड़ी कर कब्जा करवा दिया गया। पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि यदि कब्जाधारियों के पास वैध रजिस्ट्री है, तो वे पिछले 30 वर्षों से कहां थे? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये वसूल कर “दिल्ली के बाबू” को खुश करने के लिए सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें और चारदीवारी करवाई गई। उन्होंने जालंधर नगर निगम के कमिश्नर और जालंधर पुलिस से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में खुलेआम कब्जे हो रहे हैं। शीतल अंगुराल ने यह भी कहा कि यदि मंत्री केवल अपने चहेतों को ही कब्जे दिलवाना चाहते हैं, तो भार्गव नगर के गरीब, बेघर और जरूरतमंद लोगों को भी न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने एफसीआई से जुड़ी जमीन की दावेदारी की निष्पक्ष जांच और सीबीआई से केंद्र सरकार की जमीन घोटाले की जांच कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो वे लिखित शिकायत देकर जिम्मेदार अधिकारियों के नाम से एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें