पंजाबी सूफी गायिका ज्योति नूरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बसंत कुंज में स्थित गायिका के घर के बाहर देर रात स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं था। बताया जा रहा है की दहशत फैलाने के इरादे से यह फायरिंग की गई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा सवार व्यक्ति दिखाई दे रहा है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है बताया जा रहा है कि ज्योति नूरा के घर के बाहर बीती रात 9:20 मिनट पर व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।