जालंधर-कपूरथला मुख्य मार्ग पर बस्ती बाबा खेल एरिया में गली में पिछले दो हफ्तों से गंदा पानी खड़ा है। इलाका निवासी और फैक्टरी मालिकों ने कहा कि वे सिर्फ वाहनों पर सवार होकर ही घर पहुंच पा रहे हैं। अब तो घरों में पीने के पानी की सप्लाई में भी सीवरेज की गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और वाहनों के आने पर गंदा पानी घरों में घुस जाता है। नगर निगम और पार्षद को शिकायत दी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।