फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में संपत्ति विवाद को लेकर भाई की हत्या

शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:14 PM IST

जालंधर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। थाना सदर क्षेत्र के धर्मपुरा आबादी (खांबड़ा) में एक बड़े भाई ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने 35 वर्षीय विकलांग छोटे भाई पर तेजधार हथियार, डंडों और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक टहिल दास का अपने बड़े भाई सोहांग उर्फ भोला के साथ घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सोहांग व उसकी पत्नी कमलजीत कौर ने कथित तौर पर टहिल दास पर हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की बुजुर्ग मां हरबंस कौर के बयानों के आधार पर थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। एडीसीपी-2 माधवी शर्मा के अनुसार, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना डंडा, टूटी हुई करद (तेजधार हथियार), खून लगी सीमेंट की ईंट और ऑटो रिक्शा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें