फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो; दो मजदूरों की मौत

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास वीरवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से मजदूरों से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया के पास नेशनल हाईवे पर ऑटो और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे, जो लुधियाना से जालंधर एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने जा रहे थे। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर तानिया ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें