फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा, 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत

जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लल्लियां निवासी नवी पुत्र दूनी चंद के रूप में हुई है। नवी पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, नवी रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान चीमा खुर्द गेट के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी। इसके अलावा, ट्रैक्टर चालक के कथित तौर पर गलत दिशा से आने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण नवी को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें