फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद

जालंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के अवतार नगर में रविवार देर रात एक युवक के साथ मारपीट कर कथित अपहरण का मामला सामने आया। आरोप है कि 5 से 7 युवक घर का दरवाजा खुलवाकर जबरन अंदर घुसे, छत पर मौजूद शुभम नामक युवक को नीचे खींचकर उसके साथ मारपीट की और फिर कार में बैठाकर फरार हो गए। पूरी घटना से इलाके में दहशत फैल गई, जबकि युवक को जबरन ले जाते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे शुभम घर की छत पर था। इसी दौरान कुछ युवक घर पहुंचे और दरवाजा खुलते ही अंदर घुस गए। उन्होंने बिना कोई कारण बताए शुभम के साथ मारपीट की। परिवार ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर हरकत में आई। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि पुलिस ने तत्काल विशेष अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें