कपूरथला सिविल अस्पताल से दिनदहाड़े संदिग्ध हालात में एक दिन का बच्चा गायब हो गया। इस घटना से सिविल अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। पिता, मां और दादी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी का आरोप है कि नर्स बन मिली संदिग्ध महिला नवजन्मे बच्चे को टेस्ट करवाने के बहाने नीचे ले गई और उसे आधार कार्ड लेने ऊपर वार्ड में भेज दिया। वहीं, कार्यकारी एसएमओ डा. अंजू बाला ने तुरंत थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।