मोगा में बुधवार देर रात आपसी रंजिश में एक युवक की तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक हरविंदर सिंह 21 साल का था और मोगा के बुकनवाला रोड का निवासी था। रात 10 बजे के करीब वह अपना सैलून बंद करके घर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसका पीछा कर तेज धार हथियार से उस पर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए भागा और एक घर में घुस गया लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर उसे मार डाला।