फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में 1 नवंबर को होगी यूथ रन-2026 मैराथन

पंजाब दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को कोटकपूरा में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत यूथ रन-2026 मैराथन आयोजित की जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने फरीदकोट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा भी मौजूद रहे। संधवां ने बताया कि मैराथन सुबह 6 बजे डॉ. हरी सिंह सेवक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट नंबर-1 से शुरू होकर गांव संधवां स्थित सरकारी स्कूल तक जाएगी। वहां से यू-टर्न लेकर सिविल अस्पताल कोटकपूरा के रास्ते स्कूल के गेट नंबर-2 पर संपन्न होगी। मैराथन में 10 से 70 वर्ष तक के लोग भाग ले सकेंगे। लड़कों और लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान पर 31 हजार, दूसरे पर 21 हजार और तीसरे स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र मिलेंगे। स्पीकर ने नशे की अवैध बिक्री रोकने के लिए मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने और डॉक्टर की पर्ची पर ही दवाइयां देने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गैरकानूनी दवाइयां मिलने पर संबंधित केमिस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें