फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में यूथ रन-2026 मैराथन का आयोजन, युवाओं ने नशों के खिलाफ दौड़कर दिया स्वस्थ पंजाब का संदेश; स्पीकर संधवां ने की शिरकत

पंजाब दिवस के अवसर पर रविवार को युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत कोटकपूरा में आयोजित यूथ रन-2026 मैराथन उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्गों के लोगों ने भाग लेकर नशों के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। मैराथन के माध्यम से लोगों को नशों से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। युवाओं को नशों से बचाने के लिए उन्हें खेलों, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। स्पीकर संधवां ने कहा कि पंजाब की जवानी को नशों के दलदल से निकालकर खेलों और स्वस्थ गतिविधियों की ओर ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशों से दूर रहने और अपने साथियों को भी इस बुराई से बचाने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियानों के साथ लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। मैराथन में लड़कों और लड़कियों के वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को 31 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 21 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का प्रावधान था। इसके अलावा कम उम्र के 10 बच्चों और अधिक आयु के 10 प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र भी दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें