फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के निहाल सिंह वाला लिंक रोड पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पत्तो हीरा सिंह लिंक सड़क पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं मृतक के परिजन और गांव की पंचायत भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों वाले रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका मोटरसाइकिल फिसल गया और वह पास के धान के खेत में गिर गया। पुलिस के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई थीं और खेत में पानी भरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह (35) पुत्र दिलजीत सिंह निवासी पत्तो हीरा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें