फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दुकान में चोरी करते युवक को रंगे हाथ दबोचा

मोगा शहर के प्रेम नगर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है, जहां एक युवक आटा चक्की की दुकान के मंदिर में रखे रुपये चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकान मालिक चंद सिंह अरोड़ा का बेटा खाना खा रहा था और दुकान कुछ समय के लिए खाली थी। तभी एक युवक मंदिर के गल्ले से रुपये निकालकर भागने लगा। बेटे की नजर उस पर पड़ गई और उसने तुरंत उसका पीछा कर मौके पर ही पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं आरोपी युवक चिट्टे का नशा करता है और नशा खरीदने के लिए उसने चोरी की थी। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें