फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा जिला अदालत में महिला वकीलों की अहम पहल, नशा तस्करों का केस नहीं लड़ेंगी

पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे युद्ध नशा विरुद्ध अभियान को मजबूती देने के लिए अब मोगा की महिला वकील भी आगे आई हैं। बुधवार को मोगा जिला अदालत परिसर में महिला वकीलों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें महिला वकीलों ने एकमत होकर फैसला लिया कि वे किसी भी नशा तस्कर के पक्ष में अदालत में केस नहीं लड़ेंगी। इस अवसर पर मोगा जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ महिला एडवोकेट मीना शर्मा की अगुआई में सभी महिला वकीलों ने पंजाब को नशा मुक्त करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। एडवोकेट मीना शर्मा ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं वकीलों ने अपनी ओर से एक छोटी-सी पहल की है। उन्होंने बताया कि आज मोगा जिला अदालत की महिला वकीलों ने संकल्प लिया है कि वे किसी भी नशा तस्कर के पक्ष में अदालत में केस नहीं लड़ेंगी। एडवोकेट मीना शर्मा ने कहा कि पंजाब को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में हिस्सा लेना होगा, तभी इस जंग में जीत मिल सकती है और पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए सबसे पहले इसे नशे से आजाद करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोगा जिला अदालत से शुरू हुई यह पहल आगे अन्य जिलों की महिला वकीलों तक भी पहुंचेगी और वे भी इस मुहिम में आगे बढ़कर अपना योगदान देंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें