फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट के गांव पंडोरी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

सावन के महीने में तीज का त्योहार पूरे पंजाब में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पंजाब की पुरानी संस्कृति और परंपराओं की यादों को ताज़ा करता है। इसी कड़ी में आज धर्मकोट के गांव पंडोरी में महिलाओं ने तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं और लड़कियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत किया और पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों ने भी भाग लिया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। आज के आधुनिक दौर में जहां तीज का त्योहार धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है, वहीं गांव की पंचायत द्वारा इस तरह के आयोजन कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि सावन के महीने में तीज का त्योहार पंजाब की पहचान है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मोगा जिले में भी इस त्योहार को बड़ी खुशी के साथ मनाया गया, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। मुटियारों ने पिंघे झूलकर, चरखा चलाकर और मथानी घुमाकर पारंपरिक जीवनशैली की झलक पेश की और खूब आनंद लिया। महिलाओं ने कहा कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति और परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें