फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में खुले में पड़ी गेहूं की बोरियां

फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में अभी भी लाखों की तादाद में गेहूं की बोरियां खुले आसमान तले मंडियों में पड़ी हुई है। इसकी लिफ्टिंग नहीं हुई है। बहुत सी बोरियां बीते दिनों हुई बारिश में भीग गई थी। जिस कारण वह गेहूं खराब हो चुकी है। अभी तक ठेकेदार ने मंडियों से गेहूं की बोरियों उठाकर निर्धारित की गई जगह पर नहीं रखी है । इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने कहा है कि बारिश के चलते लिफ्टिंग का काम थोड़ा धीमा हो गया था। वह इस कार्य को जल्द करवाएंगे। उधर, गेहूं की बोरियों की रखवाली कर रहे व्यक्ति का कहना है कि मौसम करवट बदल रहा है, यही हाल रहा तो अगले दिनों में बारिश होने पर सारी की सारी गेहूं जो मंडियों में पड़ी है यह खराब हो जाएगी। इसका खमियाजा आढ़ती और लेबर को भुगतना पड़ेगा। वह कई दिनों से इन बोरियों की रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें