फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीडीसी दोआब नहर किनारों से हटाए अवैध कब्जे

सिंचाई विभाग ने आउटर दोआब नहर के किनारों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया। ये कब्जे माधोपुर से लेकर सरना नहर तक किए गए हैं। नहर विभाग ने पुलिस सुरक्षा की मदद से जेसीबी मशीनों के जरिए नहर के किनारों पर किए अवैध कब्जों को खोद दिया। कई लोगों ने कहा कि वे 25-30 वर्षों से यहां अपना कारोबार कर रहे हैं और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं लेकिन, नहर विभाग उनके खोखे तोड़कर सड़क पर ला रहा है, जिससे उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नहर विभाग ने सिर्फ आम लोगों के खोखे हटाए हैं, जबकि रसूखदारों के अवैध कब्जे अभी भी बरकरार हैं। उन्हें आगे बढ़ाकर पीछे छोड़कर हटाया जा रहा है, जोकि एक धक्केशाही है। वहीं, नहर विभाग के एसडीओ राजीव कुमार के मुताबिक हाई कोर्ट के निर्देशानुसार माधोपुर से धारीवाल नहर किनारे अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए गए हैं। माधोपुर से मलिकपुर तक का इलाका उनके अधिकार क्षेत्र में आता है, जहां आज अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि लोग कहते हैं कि बुरे लोगों के कब्जे हटाए जा रहे हैं, जबकि रसूखदारों के कब्जे नहीं हटाए गए हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस सुरक्षा कम मिली है। जब पूरी सुरक्षा मिलेगी, तो बाकी कब्जे भी हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें