फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा और फिरोजपुर में दो नौजवानों पर दागी गोलियां, गंभीर जख्मी दो को लुधियाना किया रेफर

Naveen Updated Sun, 07 Jun 2026 09:00 AM IST

जिले में गोली चलने की दो वारदातें घटी हैं। अज्ञात बदमाश गोलियां दाग कर दो नौजवानों को गंभीर रूप से जख्मी कर गए। दोनों जख्मियों को लुधियाना रेफर किया है। जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि बीस वर्षीय नौजवान लवप्रीत सिंह को किसी धार्मिक स्थल पर बुलाया और उस पर लगभग पांच गोलियां दागीं। दो गोली लवप्रीत के सीने में लगी। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देख लुधियाना रेफर कर दिया है। इसी तरह शनिवार शाम फिरोजपुर शहर के इच्छे वाला रोड पर किसी ने नौजवान गुरविंदर सिंह (20) पर गौली दाग दी और आरोपी भाग गया। जख्मी हालत में गुरविंदर को लुधियाना रेफर किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें