फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में पांच किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीआईए व पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से चार किलो 916 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने एक महिला से पर्स छीनने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। एसएससी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि घल्लखुर्द पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी निर्मल सिंह उर्फ सोनू वासी निहंगा वाले झुग्गे हेरोइन बेचने का धंधा करता है। वह बाइक पर सवार होकर किसी को हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने नाकाबंदी कर निर्मल सिंह को काबू किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से चार किलो 516 ग्राम हेरोइन व एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसके अलावा सीआईए स्टाफ की टीम ने गुरजीत सिंह वासी खानेके को गिरफ्तार कर उसके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें