फिरोजपुर सीआईए स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी राज सिंह उर्फ राजू वासी सीमावर्ती गांव टेंडी वाला हेरोइन बेचने का धंधा करता है। इस समय बाइक पर सवार होकर हेरोइन की खेप लेकर फिरोजपुर शहर पहुंचा है। टीम ने बताई हुई जगह दाना मंडी शहर में दबिश दी और वहां से आरोपी राज सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर 2 किलो 306 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।