फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की कोठी के सामने एक तेज रफ्तार कार ने नौजवान को टक्कर मार दी । हादसे में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई । मरने वाले की पहचान बस्ती केसर सिंह निवासी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका भाई सुबह कामकाज के लिए घर से निकला था और शाम जब घर नहीं पहुंचा। उन्हें टेलीफोन के जरिए सूचना मिली उनके भाई की गोलू का मोड गुरुहरसहाए रोड राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की कोठी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।