शिव सेना बाल ठाकरे (शिंदे) की बैठक पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष सूद की अध्यक्षता में हुई जिसमें नई नियुक्तियां करते हुए राकेश शर्मा और दीपक कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा कुणाल गाबा को शहरी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उमेश कुमार और राजन कुमार को पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशि कालिया, शहरी अध्यक्ष प्रणव सूद तथा शहरी उपाध्यक्ष शिवम सैनी भी उपस्थित थे।