फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल,जिलाध्यक्ष सन्नी ने स्वागत कर सम्मानित किया

फरीदकोट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब कई परिवारों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सन्नी बराड़ ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जनहित के मुद्दों के लिए काम करना है। नए परिवारों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें