फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: शाहपुरकंडी की टी-3 कॉलोनी में काम बंद के आदेशों बावजूद सड़क निर्माण जोरों पर

पठानकोट के शाहपुरकंडी टाऊन शिप के अदियाल साइड टी-3 कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य को बंद करने के आदेश होने के बावजूद निर्माण करवाने ठेकेदार ने काम जोरों पर चालू रखा हुआ है। जिससे उक्त ठेकेदार सरकारी आदेशों के नियमों की उल्लंघना कर रहा है। बता दें कि कार्यकारी अभियंता चोकसी एवं गुणवत्ता आश्वासन (एम) प्रभाग जल संसाधन विभाग, पंजाब, पठानकोट के एक पत्र में स्पष्ट किया गया था कि मंडल द्वारा करवाए जा रहे टी-3,टी-4 और टी-5 कालोनी में खराब सड़कों की रिपेयर और नव निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया जाए क्योंकि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और रोजाना तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आ रही है। इसलिए लुक डालने के काम को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाए ताकि सरकार को आर्थिक नुकसान न हो। जबकि आज स्थानीय लोगों ने भी कहा कि सड़क का निर्माण ठंड में नहीं होता है क्योंकि ठंड के मौसम में सड़क की क्वालिटी कम हो जाती है और समय से पहले ही टूटनी शुरू हो जाएगी। इसलिए उनकी मांग है कि इस काम को तुरंत प्रभाव से रोका जाए ताकि सड़क का सही निर्माण हो सके। दूसरी तरफ, उक्त मंडल के चीफ इंजीनियर विजय कुमार गर्ग के मुताबिक उन्होंने पहले से ही आदेश जारी किए हैं कि ठंड मौसम में ज्यादा गिरावट होने कारण काम तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। फिर भी अगर सड़क का काम चल रहा है तो उसकी जांच करवा आगे की बनती कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें