फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन

बंदी सिखों की रिहाई और बेअदबी के मामलों पर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर सोमवार को मोगा में कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोगा के डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। बीकेयू तोते वाला के सूबा प्रधान सुख गिल ने कहा कि मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से बंदी सिखों की रिहाई के लिए करीब तीन वर्षों से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी मांग को लेकर आज पंजाब भर में कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला डिप्टी कमिश्नर के कार्यालयों के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया है। मोगा के बीबी कहान कौर के गुरुद्वारा से मार्च निकालते हुए डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र सरकर और पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा जब तक बंदी सिखों को रिहा नहीं करते हे तब तक संघर्ष जारी रहेगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें