थाना सुजानपुर की पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान जोगिंदर पाल उर्फ़ सन्नी निवासी शहर छन्नी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगिंदर पाल के पास अवैध रूप से रखा हुआ देसी कट्टा है जिसके बाद पुलिस ने गांव मेरा के टी पॉइंट निकट जोगिंदर पाल को रोक जब उसकी तलाशी ली गई तो उसे देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।