पठानकोट के एक डॉक्टर के घर से काम करने वाले करीबी लोग करोड़ों रुपये की चोरी कर फरार हो गए है। यह बात पीड़ित डॉक्टर हड्डी रोग विशेषज्ञ जेएस भिंडर ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। हालांकि चोर काफी चालाक थे। परिवार का भरोसा जीतने के लिए काम करने वाले कर्मी बन घर में आए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के भरोसे का फायदा उठाते हुए घर से करीब 60 तोला सोने के आभूषण, 45 लाख रुपये कैश, एटीएम कार्ड और हस्ताक्षर किए हुए चेक चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने बैंक खातों और एटीएम कार्ड के जरिए बड़ी राशि निकाली। मामले में जानकारी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी वर्ष 2019 में रिटायरमेंट के बाद से बीमार रहने लगी। घर में अनीता और सुनीता नाम की महिला काम करने के लिए आई। सुनीता केयरटेकर का काम संभालने लगी और अनीता रसोई का काम देखने लगी। दोनों बहनें पहले बडोली कला क्षेत्र में एक घर में रहती थी। धीरे-धीरे कर इन्होंने पठानकोट के भदरवा क्षेत्र पिपल वाला मोहल्ला में आलीशान घर बना लिया।