फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा नगर निगम के कार्यकारी मेयर बने परबीन पीना

मोगा नगर निगम पिछले चार वर्षों से मेयर पद लगातार सुर्खियों में रहा है। साल 2021 में मई महीना में कांग्रेस पार्टी के पार्षद नीतिका भल्ला को मेयर नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2023 में नई सरकार बनने पर नीतिका भल्ला को पद से हटा दिया गया और सत्ता धारी पार्टी ने अपने पार्षद बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 में नया मेयर बनाया। हालांकि, मेयर बने बलजीत सिंह चानी का कार्यकाल विवादों में घिरा रहा। उन पर नशा तस्कर की मदद करने के आरोप लगे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसी मामले के चलते उन्होंने 27 नवंबर 2025 को मेयर पद से इस्तीफ़ा दे दिया। चानी के इस्तीफे के बाद चर्चा तेज़ हो गई कि अब मोगा का नया मेयर कौन बनेगा। मंगलवार को नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर परबीन पीना को निगम के कार्यकारी मेयर का जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के दौरान मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने परबीन पीना को मेयर की कुर्सी पर बिठाया। इस मौके पर पार्टी के सीनियर लीडर और निगम के सभी पार्षद मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि आज हमारे सीनियर नेता परबीन पीना को निगम के कार्यकारी मेयर पद की जिम्मेदारी दी गई है। हमें उम्मीद है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। परबीन पीना ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया उसे ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें