फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के सरकारी प्राइमरी स्कूल गुरु तेगबहादुर नगर टिब्बी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग

सरकारी प्राइमरी स्कूल गुरु तेगबहादुर नगर टिब्बी में पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार पेरेंट-टीचर मीटिंग तथा अभिभावकों की एक वर्कशॉप का आयोजन हैड टीचर सुजीत कौर व अध्यक्ष मोहम्मद वसीम की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा माता-पिता की भागीदारी", यानी बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की सक्रिय भूमिका के बारे में अभिभावकों के साथ विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मदन लाल कोरोटानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि प्रोफेसर हरभजन सिंह, पटवारी बलबीर राम, अमन सिंह धनजू तथा राजिंदर कुमार राजू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। हैड टीचर ने अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के फायदे बताए। स्कूल की ओर से सभी अभिभावकों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई। इस मौके पर नीलम कुमारी, रजनी शर्मा, उषा रानी, रूबी विरेली, कुलविंदर कौर, अनूप सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें