फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 500 ग्राम अफीम सहित दो नशा तस्कर पकड़े

मोगा सिटी साउथ की पुलिस ने गश्त के दौरान दो मोटर साइकिल सवार दो नशा तस्कर 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना सिटी साउथ के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे घल कलां लिंक रोड पर नाका बंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल PB-05-AY-5631 सवार को रोक कर तलाशी लेने पर पंकज कुमार निवासी फिरोजपुर और अरशदीप सिंह निवासी फिरोजपुर के पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करके थाना सिटी साउथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार दोनों आरोपी को मोगा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगे कारवाई किया जाएगा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें