मोगा के एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत मोगा पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मेहना पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल सहित दो नशा तस्करों को काबू किया। डीएसपी धर्मकोट राजेश ठाकुर ने बताया कि थाना महीना के प्रभारी एसआई जनक राज और एएसआई नाहर सिंह अपनी पुलिस टीम सहित मंगलबार को गस्त कर रहे थे। इस दौरान बुघीपुरा चौक के पास एक खास मुखबर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति गुरसेवक सिंह और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी जिला फिरोजपुर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल PB-05-AM-5238, हीरो डीलक्स, पर मोगा आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुघीपुरा से बोहना रोड लिंक के पास नाकाबंदी की, जहाँ दोनों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन,एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन OPPO और VIVO तथा 300 रुपये नगद बरामद किए।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में मुकदमा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी गुरसेवक सिंह पर 3 एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज हे । दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहराई से जांच की जा सके।