फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 180 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत तीन नशा तस्कर काबू किए

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मोगा सीआईए स्टाफ ने खास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 180 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत तीन नशा तस्करों को काबू किया है। डीएसपी डी सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को गस्त के दौरान सीआईए स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव चक तारेवाला निवासी दविंदर सिंह, गांव चक बाहमणिया निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू तथा गांव बधनी कला निवासी बलदेव सिंह उर्फ देव मोटरसाइकिल (नंबर PB 08 FS 1484) पर सवार होकर हेरोइन बेचने के लिए गांव जलालाबाद पूरबी के पास इंतजार कर रहे हैं।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से 180 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें