मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को 1 नशा तस्करों को 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए एसपी डी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि मोगा मेहना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव चुगावा से तरसेम सिंह उर्फ सैम (निवासी चीमा रोड, कोट ई सेखां) को 300 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज आरोपि को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, ताकि उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच की जा सके।