फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा फायरिंग कांड: मृतक युवकों के परिवार से दुख साझा करने पहुंचे सांसद राजा वड़िंग

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस के सांसद राजा वड़िंग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और घटना को लेकर बातचीत की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। नशा तस्करी, गैंगस्टर गतिविधियां और फिरौती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है। उन्होंने पंजाब के मौजूदा हालात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। परिवार के हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर परिवार के हथियारों के लाइसेंस रिन्यू हो जाते, तो शायद परिवार खुद को कुछ हद तक सुरक्षित महसूस करता। राजा वड़िंग ने कहा कि पुलिस ने अभी तक गोली चलाने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि परिवार के अनुसार, उनके घर के आसपास करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले ही अंतिम संस्कार करवाने के लिए जल्दबाजी की गई। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा आने की घटनाओं को रोकने में भी सरकार नाकाम रही है।राजा वड़िंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दो से तीन दिनों के भीतर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मोगा में हाईवे जाम किया जाएगा और मोगा के एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें