फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा फायरिंग: मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचीं कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले युवकों के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस पार्टी की मोगा हलका इंचार्ज मालविका सूद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मालविका सूद ने आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव डालकर मृतकों का अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मोगा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके कारण आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि साहिल के परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रिन्यू नहीं होने दिया गया। मालविका सूद ने कहा कि मोगा के विधायक पिछले दिन से परिवार के घर पर बैठे हैं और उनका ध्यान अंतिम संस्कार करवाने पर है, जबकि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाना और आरोपियों को गिरफ्तार करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि फायरिंग की घटना में घायल तीसरे युवक राघव की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। मालविका सूद ने मांग की कि मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें