फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में अकाली दल के बीसी विंग की बैठक,पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया विशेष रूप से पहुंचे

कोटकपूरा में शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग की बैठक अग्रवाल भवन में हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ की अगुवाई में हुई। इसमें बीसी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में गाबड़िया और बराड़ ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अकाली दल की पिछली सरकारों के विकास कार्यों और नए कार्यक्रमों की जानकारी दें। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने दावा किया कि लोग मौजूदा सरकार से परेशान हैं और अकाली दल के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं।अकाली-भाजपा गठबंधन पर गाबड़िया ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों में चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें