विधानसभा क्षेत्र अमलोह मैं जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में कई परिवार आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। जिनका शिअद हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने स्वागत किया। इस अवसर सलाना गांव में दो दर्जन परिवारों शिअद में शामिल हुए हैं। यह नियुक्तियां शिअद के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू बाबा सलाना की अगुवाई में हुआ, जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ अकाली दल की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर कोर कमेटी सदस्य एवं हल्का अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की। राजू खन्ना ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ जनता में काफी असंतोष है तथा विभिन्न इलाकों में लोग तेजी से अकाली दल की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सूखे पत्तों की तरह बिखरती नजर आएगी, क्योंकि जो पार्टी झूठ की नींव पर टिकी हो वह ज्यादा समय टिक नहीं सकती। राजू खन्ना ने शिअद में शामिल हुए सभी परिवारों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को सम्मान और उचित स्थान देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान परिवारों का स्वागत सिरोपाओ भेंट कर किया गया। शामिल होने वालों में मित्तू मिस्त्री, बूटा सिंह फोरमैन, पाली सलाना, भिंदर सिंह, केसर सिंह, रणबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह सहित कई नाम प्रमुख रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जथेदार, यूथ नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।