मोगा पुलिस ने पुलिस लाइन मोगा में लोहड़ी का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगुवाई एसएसपी मोगा ने की। कार्यक्रम में जिले के सभी गजेटेड अधिकारी, विभिन्न थानों के एसएचओ तथा शाखा इंचार्ज उपस्थित रहे। समारोह के दौरान लोहड़ी से जुड़ी सभी पारंपरिक रस्में उत्साह के साथ निभाई गईं।